CG Dhan Kharidi 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगी पूरी अंतर राशि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (CG Dhan Kharidi 2026) शुरू हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग में कम पैदावार होने पर भी किसानों को कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
सरकार पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता देगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी (CG Dhan Kharidi 2026) की जाएगी। लेकिन जिन किसानों की फसल कम हुई है, उन्हें कम धान बेचने के कारण योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा लाभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि अगर कोई किसान कम उत्पादन के कारण 21 क्विंटल की जगह केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे निर्धारित अंतर राशि का पूरा लाभ मिलेगा। (CG Dhan Kharidi 2026) इस व्यवस्था का खास फायदा बस्तर और सरगुजा के किसानों को मिलेगा।
इन क्षेत्रों में कई बार कम पैदावार के कारण किसान प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा में धान नहीं बेच पाते हैं। ये खबर भी पढ़ें: Digital Life Certificate: रायपुर मंडल के 7 स्टेशनों पर लग रहे जीवन प्रमाण पत्र शिविर, अब तक 482 से ज्यादा सर्टिफिकेट बने प्रति एकड़ 13,839 रुपए की मिलेगी सहायता सरकार ने पात्र किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देना और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाना है। ये खबर भी पढ़ें: CG Illegal Paddy: धमतरी में अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घुटकेल में SDM की टीम ने मारा छापा, 147 बोरा धान जब्त
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से ‘CG Dhan Kharidi 2026’ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें राज्य सरकार कम पैदावार पर भी धान खरीद कर किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि बस्तर और सरगुजा में कम पैदावार के बावजूद कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता मिलेगी। यह कदम किसानों की आय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र की स्थिरता के लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि कम पैदावार के समय भी उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा। इससे ग्रामीण जनता में आशा बढ़ेगी और कृषि उत्पादन पर विश्