CG Weather Today: 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather Today) का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 10 से 13 सितंबर के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश तट के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी ने खोला रिलेशनशिप स्टेटस, बोलीं- माता-पिता का अलगाव देखा है 11 सितंबर को भारी बारिश की संभावना 10 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
11 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है, जबकि एक-दो जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 12 और 13 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें: CG Cricket Ayush Pandey: आयुष पांडे को इंडिया-A टीम में मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ खेलेंगे चार दिवसीय मुकाबले रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में 9 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा किसानों और लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान सुरक्षित पक्के स्थान पर रहने की सलाह दी है।
पेड़ों के नीचे आश्रय लेने और बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है। कृषि मंडियों में खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है। यह भी पढ़ें: Bhopal Bijli Office Rishwat: भोपाल के बिजली ऑफिस में AE और JE रिश्वत लेते गिरफ्तार, मीटर लगाने के बदले मांगे थे 20 हजार रुपये
📡 स्रोत: NewsData.io