CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर तक बारिश का दौर, 23-24 को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की 20 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसमी बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही। जगदलपुर में 43.6 मिमी और पेंड्रा रोड में 38 मिमी बारिश दर्ज हुई।
23 और 24 सितंबर को ज्यादा बारिश ( CG Weather Today ) रिपोर्ट में अगले दिनों के लिए (Rain Alert) बारिश अलर्ट जारी किया गया है। 21 और 22 सितंबर को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 23 और 24 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
25 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान ने खोले रिश्तों के राज, बोलीं- अब किसी पर भरोसा करने से डर लगता है, खुद पर रहना सीखा मौसम बदलने की वजह क्या है?
बारिश बढ़ने के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अहम है। ( CG Weather Today ) मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसी सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bhupesh Baghel Convoy Attack: असम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे, कांग्रेस ने BJP समर्थकों पर लगाया आरोप रायपुर में भी बारिश की संभावना रायपुर शहर के लिए मौसम पूर्वानुमान ( CG Weather Today ) में 20 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई थी।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान था। माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें: MP Police Social Media Guideline: MP के पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया के नए नियम, ड्यूटी के दौरान रील और संवेदनशील जानकारी शेयर करने पर रोक किसानों और लोगों को सावधानी की सलाह ( CG Weather Today ) छत्तीसगढ़ में (Thunderstorm) गरज-चमक बिजली गिरने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
मौसम विभाग ने गरज सुनाई देने पर पक्के सुरक्षित स्थान पर रहने, पेड़ों के नीचे आश्रय नहीं लेने और बिजली की लाइनों से दूर रहने को कहा है। कृषि मंडियों में खुले में रखे उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है। यह भी पढ़ें: Oscar 2027: नगालैंड की ‘अंग’ को मिली डायरेक्ट एंट्री, धर्म परिवर्तन और संस्कृति की कहानी, ‘गोंधल’ भारत की ऑफिशियल एंट्री
📡 स्रोत: NewsData.io