मनोरंजन

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन भी बरसेंगे बादल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन भी बरसेंगे बादल

CG Weather Today : मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ( Rain Forecast ) हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने (Lightning Alert) की भी संभावना है। रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री रहने का अनुमान है। किन जिलों में चेतावनी मौसम विभाग के जिला-वार मौसम पूर्वानुमान (District Wise Weather Forecast ) के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर सावधानी जरूरी है।

प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें: Janmashtami Traffic Alert: नोएडा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ISKCON मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन और नो एंट्री बीते 24 घंटे का मौसम पिछले 24 घंटे में प्रदेश (Last 24 Hours Weather) के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ( Moderate Rain ) हुई।

सरगुजा और रायपुर संभाग में एक-दो जगह भारी बारिश (Heavy Rain) भी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 20.6 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh: हनुमान अंश फिल्म के सिंगर सुनील लोधी को 1 लाख रुपये की सम्मान निधि देगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने सुना मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाना 4 दिन कैसा रहेगा मौसम 4 सितंबर: कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश (Rain Forecast) होगी।

एक-दो जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (Lightning Alert) की संभावना है। 5 सितंबर: कुछ इलाकों में बारिश होगी। एक-दो जगह गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 6 सितंबर: बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जगह बारिश और एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। 7 सितंबर: कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक-दो जगह बिजली गिरने का खतरा रहेगा। यह भी पढ़ें: CG Legal Metrology Registration: छत्तीसगढ़ में लाइसेंस व्यवस्था खत्म, अब ऑनलाइन पंजीयन से होगा कारोबार, निर्माताओं-विक्रेताओं को बड़ी राहत क्या रखें सावधानी ( Weather Safety Tips ) बारिश और गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहें। अगर बाहर हैं तो सुरक्षित पक्की जगह पर चले जाएं।

पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली की लाइन से दूर रहें। गरज-चमक के समय बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से भी बचें। किसानों को खुले में रखी फसल को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है। बागवानी और सब्जी की फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए एंटी-हेल नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP Tehsildar Suspend: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन, राजस्व के कामों में लापरवाही करने पर 4 तहसीलदार और 1 नायब तहसीलदार सस्पेंड

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।