राज्य

चकाई में 1,000 एकड़ में उद्योगों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चकाई में 1,000 एकड़ में उद्योगों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Marking : Lead All

चकाई में 1,000 एकड़ में उद्योगों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार और एथेनॉल प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी ली।

03 अक्टूबर , जमुई (जमुई, बिहार): मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जमुई जिले के चकाई प्रखंड में औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना को लेकर क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चकाई प्रखंड के उर्वा गांव के पास निर्माणाधीन विशाल एथेनॉल प्लांट का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार और एथेनॉल प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने चकाई प्रखंड में उपलब्ध करीब 1,000 एकड़ भूमि पर उद्योगों की स्थापना को लेकर मौके पर मौजूद उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री ऋषि सिंह, दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण और समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चकाई में बन रहा एथेनॉल प्लांट देश के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांटों में से एक है और इसके मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चकाई को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के साथ चकाई को देश और दुनिया के औद्योगिक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस स्टोरी फोल्डर में :

विडिओ

Caption :मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार और एथेनॉल प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी ली।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।