चक्रवात अर्नब आंध्र के तट से टकराएगा:तटीय इलाके खाली करने को कहा, ओडिशा में स्कूल बंद; MP-UP, बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। तटीय इलाकों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश हैं। बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। तूफान के बुधवार को आंध्र के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 140kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
राज्य में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में तापमान माइनस 2.5 डिग्री और केलांग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अक्टूबर 29 अक्टूबर राज्यों से मौसम की खबर उत्तराखंड: सभी जिलों में दो दिन तक मौसम शुष्क, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम उत्तराखंड के सभी जिलों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 29-30 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, 11 शहरों का टेंपरेचर 10॰C से नीचे लुढ़का हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है।
प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ट्राइबल एरिया में ठंड का असर ज्यादा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री और केलांग में पारा माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। पूरी खबर पढे़ं… राजस्थान: 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से तेज हवा भी चलेगी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में भी असर दिखेगा।
इस चक्रवात से आने वाली समुद्री हवा से आधे राजस
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar