राज्य

चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा:हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज्यों में बारिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा:हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज्यों में बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात चक्रवात अर्नब 15 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। उस समय यह विशाखापट्टनम से 730 किमी और बापटला से 990 किमी दूर था। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को तूफान की हवाओं की रफ्तार 100 से 125 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि आगे बढ़ने के साथ इसकी रफ्तार कम हो सकती है।

चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट है। इसका असर बाकी राज्यों में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 10 राज्यों में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान है। इन राज्यों में बादल छाने और बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अक्टूबर 28 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान… राज्यों से मौसम की खबर मध्य प्रदेश: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में बढ़ी ठंडक मध्य प्रदेश में मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की चेतावनी से पहले प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: तीन दिन मौसम साफ रहेगा, 29 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में 29 अक्टूबर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इससे पहले प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रातें ठंडी होने लगी हैं।

रविवार रात सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी राजस्थान

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।