राज्य

चक्रवात ‘‘अर्नब’’ के कारण बस्तर संभाग के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चक्रवात ‘‘अर्नब’’ के कारण बस्तर संभाग के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

बस्तर, 25 सितंबर 2026

चक्रवात ‘‘अर्नब’’ के कारण बस्तर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, कई नदी-नाले उफान पर हैं।

बीजापुर जिले में लगातार बारिश के चलते इंद्रावती समेत कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बीजापुर से जगदलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरसठ पर बंगपाल नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर विश्वदीप ने लोगों से नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

हमारे बस्तर संवाददाता ने बताया कि जिले की इंद्रावती नदी खतरे के निशान से लगभग ढाई फीट ऊपर बह रही है।

सुकमा जिले के कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रषासन ने लोगों से नदी और निचले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। कांकेर जिले में दूध नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

वहीं, हमारे नारायणपुर संवाददाता प्रमोद पोटाई ने बताया कि जिले में माड़े नदी, झिरीमेड़ा नदी और कुकूर नदी उफान पर हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।