चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 21 नवंबर 2026
चक्रवात अकवान के असर से आज भी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, बे-मौसम बारिश से कई जिलों में फसलों को भी नुकसान होने की खबर है। चक्रवात के प्रभाव से बेमेतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावित फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए कृषि विभाग तथा अधिकृत बीमा कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से फसल क्षति सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बेरला के विभिन्न गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया गया।
इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चक्रवात अकवान के प्रभाव से रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुँचा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कृषि विभाग और बीमा कंपनी फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं, ताकि किसानों को समय पर राहत और बीमा दावा मिल सके। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा।