चक्रवाती तूफान 'अकवान' उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 17 नवंबर 2026
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती और उससे सटे पश्चिम-मध्य भागों में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। इसके आज शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और बृहस्पतिवार सुबह तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है।
तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तथा यनम के तटों को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की आशंका है। विभाग ने मछुआरों को इस महीने की 20 तारीख तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य भागों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में भी कल तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर एक बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 दर्ज किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चक्रवाती तूफान "अकवान" दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है और अब यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान आज शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है और अगले दिन सुबह तक अत्यंत भीषण हो सकता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे तूफान से तेज हवाएँ, भारी वर्षा और बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है, जो समुद्र तटों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। आम जनता को पहले से तैयारी कर, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी जाती है।