राज्य

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अत्यंत भीषण रूप लेने की संभावना: मौसम विभाग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अत्यंत भीषण रूप लेने की संभावना: मौसम विभाग

रायपुर, 17 नवंबर 2026

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती और उससे सटे पश्चिम-मध्य भागों में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। इसके आज शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और बृहस्पतिवार सुबह तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है।

तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तथा यनम के तटों को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की आशंका है। विभाग ने मछुआरों को इस महीने की 20 तारीख तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य भागों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में भी कल तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर एक बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 दर्ज किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है और अब उत्तर‑उत्तर‑पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिससे यह आज शाम तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह बृहस्पतिवार सुबह तक और भी अधिक तीव्र हो सकता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी तीव्र हवाएँ और भारी वर्षा से तटीय इलाकों में बाढ़, बाढ़‑प्रवण क्षेत्र, और समुद्री नौवहन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता को पहले से ही अपने घरों की सुरक्षा, समुद्र‑किनारे के निकट गतिविधियों से परहेज़ और आपातकालीन निक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।