राज्य

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से यूपी में बदला मौसम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से यूपी में बदला मौसम

प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है... शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत करीब 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है... बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है... वहीं जौनपुर में पिछले 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है...

बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है... खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है, जबकि पहले से कटी हुई फसलें भी खराब होने लगी हैं... मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है... गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है...

वहीं कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की भी संभावना है... मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को अलर्ट रहने और जरूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।