राज्य

चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट

नवंबर 02, नई दिल्ली: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात 'मुरासु' का खतरा बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज चेन्नई और तिरुवल्लुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात 'मुरासु' पिछले कुछ घंटों में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। 2 नवंबर की सुबह यह चेन्नई से करीब 260 किलोमीटर दूर था। वहीं, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 290 किलोमीटर और ओंगोल से करीब 330 किलोमीटर दूर था। IMD ने अनुमान जताया है कि यह तूफान आज रात से कल सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

इसके नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट पार करने की संभावना है।इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।