चक्रवाती तूफान मुरसु ओंगोल में तेज हवाओं के साथ हुआ और तीव्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मौसम विभाग ने बताया है कि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र पर बना भीषण चक्रवात मुरसु के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने और आज दोपहर बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। यह आज मध्य रात्रि तक और कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज दिन में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मछुवारों को कल तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य के बीच न जाने की सलाह दी गई है। उन्हें कल दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट, उत्तरी तमिलनाडु-पुद्दुचेरी के तटों, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-श्चिम और दक्षिण ओडीशा में भी न जाने को कहा गया है।
इस बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। दोपहर एक बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सुचकांक 343 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चरणबद्ध कार्रवाई योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पाबंदिया लागू कर दी हैं।