चम्पारण तटबंध दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त, निचले इलाकों में फैला पानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
चम्पारण तटबंध दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त, निचले इलाकों में फैला पानी
तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी खेतों और आसपास के निचले इलाकों में फैल रहा है। इसके चलते बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड़, शामपुर और शीरोजपुर गांवों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
29 सितंबर , बैरिया (पश्चिम चंपारण, बिहार) : जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत फुलियाखांड़ गांव के समीप गंडक नदी के बाएं तट पर बने चम्पारण तटबंध के 59.60 किलोमीटर पर ओवरटॉपिंग और अचानक पाईपिंग के कारण करीब 5 मीटर की चौड़ाई में तटबंध टूट गया। वहीं, बगहा प्रखंड के चखनी-रजवटिया मार्ग पर भी चम्पारण तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है।
तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी खेतों और आसपास के निचले इलाकों में फैल रहा है। इसके चलते बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड़, शामपुर और शीरोजपुर गांवों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी फैलने से आवागमन और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जल संसाधन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया है। तटबंध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
NDRF की टीम मौके पर तैनात
टूटे हुए तटबंध के पास NDRF की 30 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है। टीम प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है।
जिला प्रशासन ने प्रभावित और संभावित रूप से प्रभावित निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
लोगों से जलस्तर और मार्ग की स्थिति की पुष्टि किए बिना प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन से बचने की अपील की गई है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
राहत सामग्री और मेडिकल टीम की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
06254-247002
06254-247003
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन उपलब्ध कराने की भी तैयारी की गई है। बेतिया अनुमंडल में 10,000 ड्राई राशन पैकेट वितरण के लिए तैयार किए गए हैं, जबकि बगहा अनुमंडल में 1,500 ड्राई राशन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों की भी तैनाती कर दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस स्टोरी फोल्डर में :
विडिओ
Caption : तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी खेतों और आसपास के निचले इलाकों में फैल रहा है। इसके चलते बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड़, शामपुर और शीरोजपुर गांवों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।