चम्पावत में भारी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, नदी-नाले उफान पर, कई जगह यातायात बाधित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 सितम्बर 2026, चम्पावत: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में कल देर रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। उधर, चम्पावत जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले अपने उफान पर आ गए हैं।
पूर्णागिरि सड़क के बाटनागाढ़ क्षेत्र में पानी का सैलाब आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। बारिश के कारण जिले में कई अन्य स्थानों पर भी सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है, हालांकि इन मार्गों को सुचारू करने का काम लगातार जारी है।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया गया है।
जिला आपदा प्रवन्धन विभाग के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटों में टनकपुर में 130 मिमी, बनबसा में 102 मिमी बारिश हुई है। जबकि चंपावत में 84, लोहाघाट में 34, पाटी में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पहाड़ो में हो रही लगातार बारिश के कारण शारदा नदी भी ख़तरे के निशान के करीब बह रही है।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
वीडियो एवं फोटो
कैप्शन- चम्पावत में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई जगह यातायात बाधित
🎙️ जनता का संदेश का मत
चम्पावत की भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया, जिससे कई लोगों को असुविधा और नुकसान हुआ। यह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति की शक्ति को कम न आँकें और समय रहते सावधानी बरतें। जब भी आपात स्थिति आए, शांत रहकर अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि आप स्वयं और अपने पड़ोसियों को सुरक्षित रख सकें। सामूहिक जागरूकता और सहकारिता से हम किसी भी विपत्ति का सामना कर सकते हैं।