अपराध

चम्पावत जिले में दर्दनाक हादसा, वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
चम्पावत जिले में दर्दनाक हादसा, वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर

चम्पावत जिले के घाट-पनार मार्ग पर एक वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हुए हैं।

07 सितम्बर 2026, चम्पावत: चम्पावत जिले के घाट-पनार मार्ग पर एक वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट-पनार मार्ग पर मसान बाबा मंदिर के पास सड़क पर चल रही आल्टो कार पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। जिसमे से दो लोग छटककर सरयू नदी में जा गिरे जबकि दो लोगों को वहां स्थानीयों ने कार के अंदर से बाहर निकाला।

संलग्नः हादसे की फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।