राज्य

चामुंडा मंदिर में 61 ब्राह्मण कर रहे सहस्रचंडी महायज्ञ, अष्टमी पर लगेगा 108 व्यंजनों का भोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चामुंडा मंदिर में 61 ब्राह्मण कर रहे सहस्रचंडी महायज्ञ, अष्टमी पर लगेगा 108 व्यंजनों का भोग

अक्तूबर 12, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के माँ ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जा रही है साथ ही मंदिर में सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 61 ब्राह्मण भाग ले रहे हैं।

मंदिर के पुजारी ओमकार व्यास ने बताया कि नवरात्र के दौरान सहस्रचंडी महायज्ञ के साथ महारुद्र यज्ञ, अभिषेकात्मक पूजा, गायत्री जाप, गणपति जाप और नवार्ण मंत्र जाप भी किया जा रहा है। इसके अलावा देवी भागवत और रामायण का पाठ भी जारी है। उन्होंने बताया कि नवरात्र की अष्टमी पर 19 अक्तूबर को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

इस दौरान माता का चोला बदला जाएगा और 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। साथ ही शास्त्रीय संगीत और कीर्तन का आयोजन भी होगा। 20 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ नवरात्र के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। पुजारी ओमकार व्यास ने बताया कि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चलने के कारण श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा हो सकती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने माता रानी से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बाईट: ओमकार व्यास, पुजारी चामुंडा मंदिर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।