देश

चंबा के किसानों को मिल रहा फसल बीमा लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंबा के किसानों को मिल रहा फसल बीमा लाभ

अक्तूबर 16,चंबा (हिमाचल प्रदेश): आकांक्षी जिला चम्बा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इससे जुड़कर जिला के किसान योजना का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, वहीं भारत सरकार की इस योजना को भी सफल बना रहे हैं। वहीं विभाग की माने तो मक्का और धान की फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 1200 रुपये के प्रीमियम पर 60 हजार रुपये तक का फसल बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है।

इसके चलते प्राकृतिक आपदा से फसलों को होने वाले नुकसान के दौरान किसानों को इस योजना का काफ़ी लाभ मिल पाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल 2025-26 के अंतर्गत 7346 किसानों की 814.15 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और जौ की फसल को बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया। वहीं खरीफ 2026 के अंतर्गत अब तक 5376 किसानों की 625.89 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की और धान की फसल को बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।

वहीं इस योजना के बारे में लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए संबंधित बीमा कंपनियों, बैंकों तथा विभागीय कर्मियों द्वारा अब तक 200 के करीब जागरूकता शिविर भी जिला भर में लगाए जा चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।