राज्य

चंबा में उपचार के दौरान हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले तैयार रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी: प्रदीप सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंबा में उपचार के दौरान हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले तैयार रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी: प्रदीप सिंह

सितंबर 22, चंबा (हिमाचल प्रदेश): पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा में उपचार के दौरान हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और उसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आगे की कार्रवाई संबंधित उच्च प्राधिकरण स्तर पर की जाएगी। प्रदीप सिंह ने कहा कि मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की गई है और अगर मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।