अपराध

चांदपोल में आयोजित हुआ बड़ा खाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चांदपोल में आयोजित हुआ बड़ा खाना

बड़े खाने में दिखी पुलिस परिवार की एकजुटता, उल्लास और अपनत्व का संगम

जयपुर, 21 नवम्बर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल में शनिवार को दीपावली मिलन और बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। सामूहिक भोज के इस आयोजन में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशनुमा पल साझा किए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा,महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा श्री अनिल पालीवाल, महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स श्री श्री आनन्द कुमार श्रीवास्तव, महानिदेशक, जेल श्री अशोक कुमार राठौड़ और जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर सामूहिक भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह,पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री योगेश गोयल,पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्री करण शर्मा, उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज वर्मा, (उपायुक्त) यातायात श्री प्रवीण नायक नूनावत, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण, उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती अनुष्ठा कालिया सहित आयुक्तालय के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।