राज्य

चंदौली में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिला अनुदान,

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंदौली में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिला अनुदान,

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ एवं अतिवृष्टि) से फसल क्षति प्रभावित किसानों में कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने शासन की ओर से जिले के कुल 10,701 प्रभावित कृषकों को 4,31,56,909 रुपये (चार करोड़ इकतीस लाख छप्पन हजार नौ सौ नौ रुपये) की अनुदान राशि वितरित की ।

जो आपदा से प्रभावित कुल 1863.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भरपाई सहायता राशि है।कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को देखा व सुना। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।