अपराध

चन्दौली में‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चन्दौली में‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शासन के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना सकलडीहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बहरवानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इसके साथ ही थाना इलिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दुर्गावती इण्टर कॉलेज में कॉलेज के सहयोग से मेधावी छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिये 25 साइकिल वितरण किया गया।

थाना सकलडीहा मिशन शक्ति टीम द्वारा कार्यक्रम के दौरान अमर ज्योति संस्थान के सहयोग से सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुल 35 महिलाओं एवं किशोरियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके उपरांत जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं, किशोरियों एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही उन्हें विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देकर किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।