देश

चंदौली में सांसदों ने चलाया स्वच्छता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंदौली में सांसदों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर के काली माता मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह और मुगलसराय विधानसभा के पटनवा गांव स्थित शिव मंदिर में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। सांसदों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।