व्यापार

चांदी 1.85 लाख के पार, दिवाली पर सोना खरीदने वालों की भी मौज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चांदी 1.85 लाख के पार, दिवाली पर सोना खरीदने वालों की भी मौज

दीवाली के मौके पर सोने और चांदी के बाजार में काफी तेजी देखने को मिली है.

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 के दौरान सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव 500 रुपए से ज्यादा चढ़ गए.

बड़ी बात यह है कि इस दौरान चांदी की कीमत एक बार फिर 1.85 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोने का भाव भी 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा है.

रविवार होने के कारण विदेशी वायदा बाजार बंद हैं, लेकिन दीवाली के अवसर पर भारत में मुहूर्त ट्रेडिंग हुई. इस दौरान सोने और चांदी में काफी खरीदारी देखने को मिली.

बाजार के जानकारों के मुताबिक, दोनों धातुओं की कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे हैं, इसलिए निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई हैं.

इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की संभावना को भी कीमतों में तेजी की एक वजह माना जा रहा है.

सोने की कीमत में कितना आया उछाल?

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान MCX पर सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई.

कारोबार के दौरान सोना 533 रुपए बढ़कर 1,42,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.

इससे पहले शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 1,42,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कारोबार की शुरुआत सोने ने 1,42,163 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर की थी.

दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर यह 426 रुपए की बढ़त के साथ 1,42,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

कितने लाख रुपए के पार पहुंची चांदी?

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत में भी तेजी रही.

MCX पर कारोबार के दौरान चांदी 552 रुपए प्रति किलो चढ़कर 1,85,339 रुपये के स्तर पर पहुंच गई.

वहीं, दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर यह 248 रुपए की बढ़त के साथ 1,85,035 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

चांदी का भाव रविवार को 1,85,060 रुपए प्रति किलो पर खुला थ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।