मनोरंजन

चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

फिल्मों में वकील का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के परिवार को अब अपनी पुश्तैनी संपत्ति बचाने के लिए थाने और अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

अलीगढ़ में उनके खानदान की करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति और पुरानी हवेली से जुड़ा वर्षों पुराना विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है.

मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के भाई और फिल्म निर्देशक अभिमन्यु सिंह की ओर से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

मुकदमे में फर्जी वसीयत तैयार करने, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि मुकदमे में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके साथ ही कथित वसीयत और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी.

यह संपत्ति विवाद कोई नया मामला नहीं है, यह मामला वर्षों से परिवार के भीतर और अधिकारियों के समक्ष उठता रहा है.

दोनों भाइयों की ओर से इस संबंध में पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है.

7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना रोरावर में 14 अगस्त को अभिमन्यु सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया.

इसमें गायत्री देवी, जय सिंह, अंजनी सिंह, राबिन एकसन, संदीप कुमार सिंह, शिव कुमार और अधिवक्ता अजीत सिंह तोमर को नामजद किया गया है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार की पैतृक संपत्ति को कथित तौर पर एक फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के आधार पर अपने पक्ष में कराने का प्रयास किया गया और बाद में उसी आधार पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराकर जमीनों को बेच दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' ने तोड़ा 'करुप्पु' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

शिकायतकर्ता के

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।