व्यापार

चंद्रशेखरन की ताजपोशी को Tata Trust ने बताया गैर-कानूनी, खारिज किया बोर्ड का फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चंद्रशेखरन की ताजपोशी को Tata Trust ने बताया गैर-कानूनी, खारिज किया बोर्ड का फैसला

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस बोर्ड की ओर से एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त किए जाने को गैर कानूनी बताया है और बोर्ड के फैसले को खारिज कर दिया है.

टाटा ट्रस्ट्स का साफ कहना है कि बोर्ड की बैठक में पड़े 4:1 के वोट का कोई कानूनी मतलब नहीं है, क्योंकि कंपनी के नियमों के तहत चेयरमैन की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर्स की सहमति अनिवार्य शर्त है, जो कि पूरी नहीं हुई.

टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को अगले 5 साल के लिए दोबारा चैयरमेन के पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को कानूनी रूप से शून्य करार दिया है.

टाटा ट्रस्ट्स ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी के नियमों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशकों का सकारात्मक समर्थन किसी भी निर्णय लेने के लिए बोर्ड को नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मंत्री पर RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक से किया बाहर, लेकिन क्यों?

'कास्टिंग वोट' के इस्तेमाल का तर्क भी खारिज

ट्रस्ट्स ने बोर्ड की ओर से 'कास्टिंग वोट' के इस्तेमाल के तर्क को भी खारिज करते हुए कहा कि जब नियम साफ हैं तो इसे गतिरोध नहीं कहा जा सकता.

टाटा ट्रस्ट्स का कहना है कि अध्यक्ष का निर्णायक मत केवल तभी लागू होता है, जब पूरे बोर्ड में मतों की बराबरी हो. यह टाटा ट्रस्ट्स के मनोनीत निदेशकों पर लागू नहीं होता.

चाहे मतदान का रिजल्ट 4:1 रहा हो या कोई और आंकड़ा, यह मान्य योग्य नहीं है.

टाटा ट्रस्ट्स ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के दो नामित सदस्य हैं.

दो में से बहुमत दो होता है, एक नहीं.

एक निदेशक ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया था और इसलिए एसोसिएशन के नियमों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशकों का सकारात्मक समर्थन नहीं दिया गया.

ट्र

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।