चार दिन चलने वाली छठ पूजा आज सुबह उषा अर्घ्य के साथ संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 16,सोलन (हिमाचल प्रदेश): चार दिन चलने वाली छठ पूजा आज सुबह उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हो गई। देश सहित प्रदेशभर के कई स्थानों में आज चौथे दिन सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ मैया की विशेष पूजा अर्चना की। सोलन जिले के नालागढ़ में सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों ने चिकनी नदी के तट पर उगते हुए सूरज को अर्घ्य अर्पित करने के बाद छठ मैया की अराधना की।
सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चार दिन चलने वाले छठ महापर्व के समापन पर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति को समर्पित इस दिव्य पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अदभुत संगम देखने को मिलता है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ पूजा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चार दिन चलने वाली एक प्राचीन धार्मिक परंपरा है, जिसमें श्रद्धालु सुबह के उगते सूरज को अर्घ्य देते हैं और छठ मैया की पूजा करते हैं। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक विश्वास को दर्शाता है बल्कि सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करता है। आज का चौथा दिन, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र के हजारों प्रवासी मजदूरों और स्थानीय निवासियों के बीच एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस प्रकार की सार्वजनिक धार्मिक गतिविधियाँ समाज में एकता, सांस्कृतिक गर्व और मान