चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज:बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला; असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। थोड़ी देर बाद रुझान आने लगेंगे। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर सबकी नजर है। नंदीग्राम उपचुनाव कई कारणों से चर्चा में रहा।
यहां पूर्व CM ममता बनर्जी के गुट की TMC प्रत्याशी ने नॉमिनेशन वापस ले लिया था। फिर ममता ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए। हालांकि, चुनाव के लिए उन्हें जमानत मिल गई है। अब BJP और कांग्रेस आमने-सामने है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां BJP ने पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को टिकट दिया है।
AIUDF की ओर से पार्टी प्रमुख और मौजूदा विधायक बदरुद्दीन अजमल भी मैदान में हैं। तमिलनाडु में विधायकों के पार्टी बदलने से उपचुनाव, असम में सांसद का इस्तीफा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे। तमिलनाडु में 2 विधायकों के पार्टी बदलने और इस्तीफा देने से 2 सीटें खाली हुईं।
पुडुचेरी में CM एन.
रंगासामी के 2 सीटों पर जीत के बाद एक सीट छोड़ने से उपचुनाव हुआ। बंगाल में भी CM शुभेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर ने 2-2 सीटों पर चुनाव जीता। इसके बाद उन्हें एक-एक सीट छोड़नी पड़ीं। वहीं, असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने विधायक बनने के लिए लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था। इसके कारण यहां उपचुनाव हुए। बंगाल की दोनों सीटें क्यों अहम?
नंदीग्राम 1.
ममता की हार वाली सीट: 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। 2026 में भी शुभेंदु ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन भवानीपुर सीट रखने के लिए नंदीग्राम छोड़ दिया। इसलिए उपचुनाव में BJP के लिए इस सीट पर अपना प्रभाव बनाए रखना अहम है। 2.
TMC मैदान से बाहर, कांग्रेस को समर्थन: TMC प्रत्याशी संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को समर्थन दिया। यानी BJP के खिलाफ इस बार TMC नहीं, कांग्रेस का प्रत्याशी है। 3.
ममता की राजनीति से जुड़ा नंदीग्राम आंदोलन: 2007 में लेफ्ट सरकार की जमीन अधिग्रहण योजना के विरोध में नंदीग्राम में बड़ा किसान आंदो
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत के चार राज्यों की छह विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के बारे में है, जहाँ भाजपा, कांग्रेस, TMC और अन्य दलों के बीच मुकाबला तेज है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन सीटों पर मतदान से राजनीतिक संतुलन बदल सकता है, खासकर बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा‑कांग्रेस का तीव्र मुकाबला और असम की नगांव में पूर्व विधायक व IAS के बीच आमने‑सामने की स्थिति। ऐसे चुनावों के नतीजे नयी सरकार के गठन, नीति दिशा और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर असर डालेंगे। आम जनता के लिए यह चुनाव