व्यापार

चार्जर के रिप्लेसमेंट केबल के लिए 88 दिन से इंतजार कर रहा ग्राहक, Samsung से की 5-6 नई केबल देने की मांग, X पर की शिकायत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चार्जर के रिप्लेसमेंट केबल के लिए 88 दिन से इंतजार कर रहा ग्राहक, Samsung से की 5-6 नई केबल देने की मांग, X पर की शिकायत

Samsung Service Problem: सैमसंग के प्रोडक्ट्स को लेकर ग्राहकों की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं.

कभी कोई अपने स्मार्टफोन को लेकर परेशान रहता है तो किसी की वॉशिंग मशीन खराब हुई रहती है.

वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जो लगातार शिकायत करते रहते हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं होता है.

अब एक ग्राहक ने कंपनी की चार्जिंग केबल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी परेशानी साझा की है.

ग्राहक का कहना है कि वह चार्जर की रिप्लेसमेंट केबल मिलने का पिछले 88 दिनों से इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे इसका समाधान नहीं मिला है.

लंबे समय से पार्ट का इंतजार कर रहे ग्राहक ने अब कंपनी से सिर्फ एक रिप्लेसमेंट केबल देने के बजाय 5-6 नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है.

ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मामला ग्राहक ने अपनी शिकायत और समस्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. ग्राहक ने अपनी शिकायत में चार्जर केबल की लाइफ को लेकर भी गंभीर सवाल उठाया है.

उसका दावा है कि केबल को इस्तेमाल करने की लाइफ कुछ ही महीनों की रह गई है और इसके पीछे एक गंभीर डिजाइन संबंधी कमी हो सकती है.

इसी आधार पर ग्राहक का कहना है कि अगर कंपनी की केबल कुछ महीनों में खराब हो जाती है और रिप्लेसमेंट की जरूरत बार-बार पड़ती है, तो Samsung को एक बार में कई केबल उपलब्ध कराकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए.

केबल में खराबी आने पर फोन को चार्ज करना मुश्किल हो सकता है और अगर रिप्लेसमेंट पार्ट मिलने में कई सप्ताह या महीने लग जाएं, तो ग्राहक के लिए परेशानी और बढ़ जाती है. 88 दिनों से नई केबल का कर रहा है इंतजार शिकायत के मुताबिक ग्राहक पिछले 88 दिनों से केबल के रिप्लेस होने का इंतजार कर रहे है, लेकिन कंपनी की ओर से अबतक केबल को नहीं बदला गया है.

ग्राहक के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि रिप्लेसमेंट पार्ट के इंतजार की अवधि काफी लंबी हो चुकी है.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में किसी छोटे पार्ट के खराब होने पर ग्राहक आमतौर पर जल्द समाधान की उम्मीद करता है, लेकिन यहां ग्राहक का दावा है कि उसे करीब तीन महीने से रिप्लेसमेंट केबल का इंतजार करना पड़ रहा है.

ग्राहक ने अपनी पोस्ट में कंपनी से एक अलग तरह का समाधान भी मांगा है.

उसका कहना है कि अगर चार्जिंग केबल की लाइफ वास्तव में कुछ महीनों तक ही सीमित है, तो कंपनी को उसे 5-6 रिप्लेसमेंट केबल देनी चाहिए.

एक और ग्राहक सैमसंग से परेशान एक और मामला सामने आया है जहां, करीब 3 साल पुराने Samsung Galaxy A34 को लेकर एक यूजर ने फोन की हार्डवेयर और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई परेशानियां साझा की हैं.

यूजर के मुताबिक, लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद फोन का पावर बटन घिस गया है, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, डिवाइस गर्म हो रहा है और कभी-कभी अपने आप रीस्टार्ट भी हो जाता है.

इन समस्याओं ने पुराने Galaxy A34 की हार्डवेयर लॉन्गेविटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

ग्राहक द्वारा बार-बार इस मामले की शिकायत की जा रही है, लेकिन कंपनी की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सैमसंग के चार्जर रिप्लेसमेंट केबल के लिए 88 दिन से इंतजार कर रहे ग्राहक ने X पर शिकायत की, जिसमें उन्होंने 5-6 नई केबल की मांग की। यह विषय उपभोक्ता अधिकार और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विश्वसनीयता पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बड़े ब्रांडों के ग्राहक सेवा में भी देरी और असंतोष हो सकता है, जो ब्रांड छवि को प्रभावित करता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और कंपनियों को समय पर समाधान देने की जिम्मेदारी को समझना चाहि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।