देश

चौधरी सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर भिवानी जिला के गोलागढ़ में जुटे लोग, जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 600 लोगों ने उठाया लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चौधरी सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर भिवानी जिला के गोलागढ़ में जुटे लोग, जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 600 लोगों ने उठाया लाभ

एंकर :- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के पुत्र एवं पूर्व मंत्री चौ. सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर उनकी जन्मभूमि भिवानी जिला के गांव गोलागढ़ में उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 600 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने अपने पिता स्व. चौधरी सुरेंद्र सिंह के जीवन, उनकी दूरदर्शी सोच और किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भी जवाब दिया।

पूर्व मंत्री चौ. सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर गोलागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेवा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई। युवा साथियों की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंखों, ब्लड प्रेशर, शुगर और हड्डियों से संबंधित जांच की। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि शिविर में अब तक करीब 600 लोग स्वास्थ्य जांच करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह का जीवन जनसेवा और इंसानियत को समर्पित रहा।

मंत्री श्रुति चौधरी ने स्व. चौधरी सुरेंद्र सिंह को दूरदर्शी नेता बताते हुए कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने भूमि राजस्व रिकॉर्ड का कंप्यूटरीकरण करवाया, जिससे किसानों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिली। उनका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम करवाकर आम आदमी का जीवन आसान बनाना था।

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर श्रुति चौधरी ने कहा कि पराली जलाने के मामलों में किसानों ने जागरूकता दिखाई है, लेकिन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वाहनों और निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने लोगों से पटाखे नहीं जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

वहीं बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री श्रुति चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष के सत्ता चोरी होने के आरोपों को अजीब तर्क बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोग जागरूक हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।

बाईट :- महिला बाल विकास विभाग एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चौधरी सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर भिवानी के गोलागढ़ में लोगों ने उनके सम्मान में कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम एक स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ हुआ, जिसमें लगभग 600 लोगों ने मुफ्त जांच और सलाह प्राप्त की। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल एक सम्मानित नेता के जीवन को याद करता है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और उपलब्धता को भी उजागर करता है। ऐसे शिविर से आम जनता को समय पर रोग पहचान और उपचार का लाभ मिलता है, जिससे रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है। इससे ग्रामीण समु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।