खेल

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है, अब पांचवां मैच निर्णायक है.

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में शाइ होप ने शानदार शतक जड़ा, जिसकी मदद से टीम ने 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम इंडिया पर दबाव बन गया. फिर तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी की पारी से अच्छी वापसी हो गई थी.

भारत जीत की ओर था, लेकिन फिर एक ओवर ने पूरी बाजी पलट दी. जानिए मैच के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट के बारे में.

248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ओर अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े.

अभिषेक 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

संजू ने 23 गेंदों में 4 छक्के ओर 6 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। लेकिन मिडिल आर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे.

ईशान किशन (6), श्रेयस अय्यर (16), नमन धीर (0) ने निराश किया, जिनके सस्ते में आउट होने से भारत दबाव में आ गया था.

130 पर 5 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई. 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक आउट हो गए, उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया.

हालांकि वह अच्छी पारी खेलकर गए थे, उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। भारत जीत की ओर बढ़ रहा था, नितीश सेट थे ओर नए बल्लेबाज अक्षर पटेल थे. अब जीत के लिए 18 गेंदों में 48 रन चाहिए थे.

मैच का टर्निंग पॉइंट

18 पर 48 रन चाहिए थे. 18वां ओवर टर्निंग पॉइंट रहा, जो श्मार स्प्रिंगर ने डाला.

उन्होंने इसमें कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन रनों पर अंकुश लगाकर टीम इंडिया पर दबाव बना दिया. इस ओवर में सिर्फ 5 रन आए.

अब 12 गेंदों में 43 रन चाहिए थे, दबाव में आई टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 3 विकेट गिरा दिए. यहीं पर भारत की हार पक्की हो गई थी.

19वां ओवर कीमो पॉल ने डाला, जिनकी पहली गेंद वाइड थी.

पहली लीगल गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी ने छक्का मारा, लेकिनदुसरी गेंद पर विकेट गंवा बैठे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।