खेल

चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों (चौथे और पांचवें) के लिए टीमों का एलान कर दिया. 31 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को मौका मिला है.

यह पहला मौका है कि जब रैंडेल को कीवी टीम का हिस्सा बनाया गया है. इसके अलावा ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन भी टीम में शामिल हैं.

ब्रेट रैंडेल दोनों ही मैचों के स्क्वॉड में शामिल हैं, जबकि जोश क्लार्कसन सिर्फ पांचवें मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं.

दाएं हाथ के गेंदबाज ब्रेट के नाम 145 प्रोफेशनल मैच दर्ज हैं, जिनमें न्यूजीलैंड 'ए' के ​​लिए खेले गए पांच मैच भी शामिल हैं. हाल ही में वह डर्बीशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप खेलकर लौटे हैं.

टीम सिलेक्शन पर क्या बोले कोच

कोच रॉब वॉल्टर ने सिलेक्शन को लेकर कहा, "जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में बुलावा मिलता है, तो वह हमेशा एक खास पल होता है. हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं.

वह काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने यह मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है."

Welcoming in Brett Randell for his maiden BLACKCAPS call-up 👏 Full squad update HERE - https://t.co/zSPRjIcVK0 📸 @PhotosportNZ https://t.co/4GXR9dzCRb

BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 11, 2026

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग.

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के चौथे और पाँचवें मैचों के लिए टीम का एलान किया है। इस बार 31‑साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया गया है, जो कीवी टीम के लिए पहली बार मौका है। साथ ही ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन भी पाँचवें मैच में शामिल होंगे। यह निर्णय टीम के संतुलन और युवा प्रतिभा को मौका देने के उद्देश्य से लिया गया है। जनता के लिए यह खबर भारतीय और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के बीच प्रतिस्पर्धा को रोचक बना सकती है, जिससे मैचों के प्रति रुचि और दर्शकों

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।