खेल

'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

भुवनेश्वर कुमार की नेशनल टीम में 4 साल बाद वापसी हुई है, जिससे कई फैंस खुश होने के साथ हैरान भी हैं.

बेशक भुवि ने हाल ही में डोमेस्टिक और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन अब कई युवा गेंदबाजों को नेशनल टीम में खिलाया जा चुका है और इसके बाद भी 36 वर्षीय इस गेंदबाज का वापसी करना कमाल की ही बात है.

उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके दिनेश कार्तिक भी इससे खुश हैं, जिनकी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भुवनेश्वर कुमार की नैशनल टीम में वापसी पर ख़ुशी जताते हुए दिनेश कार्तिक ने चयनकर्तओं की तारीफ की कि उन्होंने इतना मुश्किल फैसला लेने की हिम्मत दिखाई.

बता दें कि ये फैसला प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने लिया है. 4 अक्टूबर अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसके बाद नए चीफ सिलेक्टर की तलाश जारी है.

कार्तिक ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी कर चुके हैं. उन्हें भारतीय टीम में वापस लाने में चार साल लग गए.

चयनकर्ताओं को सबसे पहले बधाई, जिन्होंने किसी ऐसे को चुनने की हिम्मत दिखाई जो 4 साल से नहीं चुना गया था.

पिछले साल टीम में सभी तेज गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन अगर आप सिर्फ स्किल पर ध्यान दें, तो भुवी का प्रदर्शन शानदार रहा है."

भुवनेश्वर के IPL प्रदर्शन की तारीफ

कार्तिक ने भुवनेश्वर को चुनने के पीछे की वजह पर बात करते हुए कहा, "उनकी क्वालिटी शानदार है.

वह नई गेंद से बॉलिंग कर सकते हैं, दोनों तरफ़ स्विंग करा सकते हैं और डेथ ओवरों में दबाव भी झेल सकते हैं" कार्तिक मानते ​​हैं कि IPL में RCB के लिए भुवनेश्वर के प्रदर्शन ने उनकी वापसी में बड़ी भूमिका निभाई.

उन्होंने कहा, "देखें पिछले संस्करण जब लगभग सभी टीमें 200 प्लस स्कोर कर रही थी, तब भुवि ने 28 विकेट लिए."

DK watching Bhuvi make his comeback like the proudest mentor ever, this is so wholesome 🥹❤️ https://t.co/6oXZQ748S7

फ (@FlaviaNagpal) <a href="https://x.com/FlaviaNagpal/status/2107499688282984653?ref_src=t

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।