Cheapest Cloth Markets: दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
त्योहार हो, कॉलेज का नया सेशन या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान, हर मौके पर स्टाइलिश दिखने की चाह रहती है. लेकिन महंगे ब्रांड्स और शोरूम की कीमतें कई बार बजट बिगाड़ देती हैं.
ऐसे में दिल्ली के कुछ मशहूर बाजार लोगों के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आते हैं.
यहां ट्रेंडी टॉप, जींस, शर्ट, कुर्तियां और कैजुअल वियर से लेकर बच्चों के कपड़ों तक कई विकल्प मिलते हैं. खास बात यह है कि कुछ दुकानों पर करीब 100 रुपये से भी खरीदारी शुरू हो सकती है.
आइए जानते हैं दिल्ली के पांच ऐसे बाजारों के बारे में, जहां बजट के हिसाब से फैशन की तलाश पूरी की जा सकती है.
1.
सरोजिनी नगर मार्केट: कम बजट में ट्रेंडी कपड़ों की भरमार
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली में सस्ती और फैशनेबल शॉपिंग के लिए काफी लोकप्रिय है.
यहां कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा युवा तक खरीदारी करने पहुंचते हैं.
बाजार में महिलाओं के टॉप, ड्रेसेज, जींस और जैकेट के साथ पुरुषों की शर्ट, टी-शर्ट और कैजुअल कपड़ों के विकल्प भी मिलते हैं.
यहां टॉप की कीमत लगभग 100 से 300 रुपये, जींस की 250 से 600 रुपये और शर्ट की 200 से 450 रुपये तक हो सकती है.
हालांकि, डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार कीमत बदलती है. मोलभाव करने से बेहतर सौदा मिलने की संभावना रहती है.
2. लाजपथ नगर मार्केट: एथनिक और वेस्टर्न वियर का कॉम्बिनेशन
अगर आप कुर्ती, सूट, दुपट्टे और दूसरे पारंपरिक कपड़ों की तलाश में हैं, तो लाजपथ नगर मार्केट एक लोकप्रिय विकल्प है.
यहां महिलाओं के एथनिक वियर के अलावा पुरुषों के कुर्ते, शर्ट और कैजुअल कपड़े भी मिलते हैं.
इस बाजार में कुर्तियां लगभग 250 से 1 हजार रुपये और दुपट्टे 100 से 500 रुपये तक मिल सकते हैं. डिजाइनर और बेहतर फैब्रिक वाले कपड़ों की कीमत इससे अधिक भी हो सकती है.
3.
जनपथ मार्केट: अलग स्टाइल पसंद करने वालों की पहली पसंद
कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित जनपथ मार्केट अपने रंगीन स्ट्रीट फैशन और एक
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar