देश

चेन्नई: पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चेन्नई: पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही उनका उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

ये परियोजनाएं मेट्रो रेल, राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी है। जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन सुगम होगा।

प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास से देश के विकास को अपनी सरकार का मंत्र बताया। पीएम ने बतौर सरकार प्रमुख 25 वर्ष पूरे करने पर देशवासियों के प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

(कैप्शन- <प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चेन्नई यात्रा, विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ-शिलान्यास)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।