देश

छह और राज्यों-UT में SSR, वोटर लिस्ट अपडेट होगी:30 नवंबर को ड्राफ्ट, जनवरी में फाइनल लिस्ट आएगी; इसके पहले 17 राज्यों में ऐलान किया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छह और राज्यों-UT में SSR, वोटर लिस्ट अपडेट होगी:30 नवंबर को ड्राफ्ट, जनवरी में फाइनल लिस्ट आएगी; इसके पहले 17 राज्यों में ऐलान किया था

चुनाव आयोग ने गुरुवार को 6 और राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन की घोषणा की है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इन जगहों पर 30 नवंबर को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होगा, जबकि फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ 2027 में 18 साल के होने वाले युवाओं से भी एडवांस आवेदन लिए जाएंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SSR कराने का ऐलान किया था। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं।

इस तरह आयोग अब तक कुल 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए SSR की घोषणा कर चुका है। क्या है स्पेशल समरी रिवीजन?

स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मौजूदा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाता है। यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से अलग प्रक्रिया है। SIR में मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाता है, जबकि SSR में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें बदलाव किए जाते हैं।

राज्यों को कर्मचारियों और संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया के लिए पर्याप्त कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि रिवीजन का काम तय समय में पूरा हो सके।

वोटरों के पते एक तय फॉर्मेट में दर्ज होंगे चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं के पते एक समान तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी मतदाता का घर और मतदान क्षेत्र पहचानने में आसानी होगी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… CJI बोले–ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहीं: हम मामला सुन रहे हैं; एक दिन पहले चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 भरने को कहा दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

इस दौरान याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के 3 नवंबर के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नह

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।