छतरपुर- कलेक्टर ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, अभियान का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026 के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के अभियान की शुरुआत हुई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में कलेक्टर मृणाल मीना ने छात्रों को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बच्चों को निर्धारित दिवस पर दवा खिलाने की अपील की।
स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग के समन्वय से स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा दी जा रही है। 6 अक्टूबर को दवा लेने से छूटे बच्चों के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।