भोपाल

छतरपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में छात्राएं सीख रहीं उन्नत खेती के गुर, गांव-गांव जाकर किसानों को कर रहीं जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छतरपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में छात्राएं सीख रहीं उन्नत खेती के गुर, गांव-गांव जाकर किसानों को कर रहीं जागरूक

नौगांव के कृषि विज्ञान केंद्र में छह महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहीं मध्यप्रदेश और बिहार की छात्राएं

मिट्टी परीक्षण से लेकर जैविक खेती और कृषि उद्यमिता तक की सीख

छतरपुर, अक्टूबर 12: जिले के नौगांव स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में बीएससी कृषि की छात्राएं ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम के तहत छह महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रही हैं। मध्यप्रदेश के 20 और बिहार के दो जिलों से आई छात्राएं गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दे रही हैं।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राएं किसानों को मिट्टी परीक्षण, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही वे केंचुआ खाद निर्माण, मशरूम उत्पादन, कुक्कुट पालन, मछली पालन और डेयरी प्रबंधन जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी ले रही हैं।

कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में छात्राएं खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय सीख रही हैं। इस पहल से किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है। वहीं, छात्राओं को ग्रामीण परिवेश में काम करने और भविष्य में कृषि उद्यमी बनने का अनुभव मिल रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव सिंह और उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. कमलेश अहिरवार के मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल छात्रा पूजा टेभंरे, बालाघाट ने भी कृषि विज्ञान केंद्र में प्राप्त व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से आधुनिक खेती की तकनीकों को सीखने और किसानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में भागीदारी की।

नौगांव के उन्नत किसान सलीम खान सहित स्थानीय किसानों के सहयोग से छात्राओं को खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिल रहा है। यह प्रशिक्षण कृषि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के साथ किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में भी मददगार साबित हो रहा है।

-------------------------

बाइट 1: डॉ. कमलेश अहिरवार,वैज्ञानिक, उद्यानिकी - केवीके नौगांव

बाइट 2: काजल पटेल छात्रा, टीकमगढ़ बाइट 3: फैजिया खान,छात्रा, भोपाल

बाइट 4 अन्नान्या चौहान,छात्रा, रीवा, मध्य प्रदेश

बाइट 5 नियति कुमारी, छात्रा,नालंदा, बिहार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।