देश

छतरपुर- सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर, एनीमिया पीड़ित महिलाओं का उपचार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छतरपुर- सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर, एनीमिया पीड़ित महिलाओं का उपचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर छतरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर और नि:शुल्क ओपीडी आयोजित की गई। विधायक ललिता यादव और कलेक्टर मृणाल मीना ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं का प्रमाण-पत्र व फूलमाला से सम्मान किया। इस दौरान सीवियर और मॉडरेट एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को जरूरत के अनुसार ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया गया और एफसीएम इंजेक्शन दिया गया। विधायक ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।