राज्य

छतरपुर में 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिव्यांग पार्क का केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छतरपुर में 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिव्यांग पार्क का केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश;

गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं से समझौता नहीं करने की दी हिदायत।

छतरपुर, नवंबर 06: जिले में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दिव्यांग पार्क का केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बन रहा यह दिव्यांग पार्क पूरे देश के लिए एक मिसाल साबित हो सकता है। यहां दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति देखकर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्क के निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए, ताकि दिव्यांगजनों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

----------------------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।