राजनीति

छतरपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छतरपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई छह विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची,

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां; नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 की सुविधा

छतरपुर, नवंबर 13: जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की बैठक आयोजित की गई। 12 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय द्विवेदी ने की। बैठक में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर वीयोम जॉर्ज ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप और निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

------------------------------

  1. विनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी,

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छतरपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है, जिससे 11 दिसंबर तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी दावे-आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि मतदाता सूची में बदलाव से चुनाव के परिणाम पर सीधा असर पड़ सकता है, और मतदाता अपनी पहचान सही ढंग से पंजीकृत करवा सकते हैं। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि वे अपनी मतदान योग्य स्थिति की पुष्टि कर सकेंगे, गलत नामों या छ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।