छठ पर अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी पर चिराग पासवान का पलटवार, 'ये वही लोग हैं जो...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के छठ महापर्व को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये बंगाली, बिहारी, मराठी...
ये क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले नेताओं ने ही सबसे ज्यादा भारत और ब्रैंड भारत का नुकसान किया है.
उन्होंने कहा कि जब हमलोग विदेश में जाते हैं, या दूसरे देश के लोग जब हमारे ऊपर टिका-टिप्पणी करते हैं, तो वो बिहारी होने के नाते हम पर टिप्पणी नहीं करते हैं, या बंगाली होने या फिर मराठी होने के नाते हम पर टिप्पणी नहीं करते हैं, बल्कि वो भारतीय होने के नाते करते हैं.
कई पार्टियां बांटो और राज करो की नीति अपना रहीं- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार (16 नवंबर, 2026) को पटना में मीडिया से बातचीत में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, ये बांटो और राज करो (Divide Rule) की राजनीति जो अंग्रेजी हमें सीखाकर गए हैं, आज भी कई ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो इसी परंपरा को निभाने में अपना जी-जान लगाकर बैठे हैं. और ये पूरी तरह से गलत सोच है.
Patna, Bihar: On AITC MP Abhishek Banerjee's remarks on Chhath Puja, Union Minister Chirag Paswan says, "It is these leaders who practise regional politics by dividing people along Bengali, Bihari and Marathi lines who have caused the greatest damage to Bharat and Brand Bharat.
When we travel abroad or people from other countries comment on us, they do not do so because we are Biharis, Marathis or Bengalis. They do so because we are Indians..."
IANS (@ians_india) November 16, 2026
उन्होंने कहा, देश के एक हिस्से का त्योहार दूसरे हिस्से में क्यों नहीं मनाया जा सकत
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ महापर्व पर अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी के जवाब में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्षेत्रीय पहचान के आधार पर आलोचना की, यह कहते हुए कि बंगाली, बिहारी, मराठी आदि के बीच विभाजन से भारत की एकता और ब्रांड को नुकसान हो रहा है। यह विषय क्षेत्रवाद और राष्ट्रीय एकता के बीच चल रही बहस को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक नेताओं के बीच संघर्ष को दर्शाती है, जो राष्ट्रीय पहचान और समावेशिता पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक एकजुटता को प्रभावित कर सकता है, जिससे क्षेत्रीय रूढ़