राज्य

छठ घाटों पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, डीएम वर्षा सिंह के साथ किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छठ घाटों पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, डीएम वर्षा सिंह के साथ किया निरीक्षण

हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऐतिहासिक कोनहारा घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं।

14 नवंबर , हाजीपुर (वैशाली, बिहार) : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हाजीपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऐतिहासिक कोनहारा घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं। सांसद ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि स्थानीय सांसद होने के नाते वह लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। उनका प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा लोक आस्था का महापर्व है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं और छठी मैया से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ शाम के अर्घ्य और अगले दिन सुबह के अर्घ्य के समय होती है। ऐसे में प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क और मुस्तैद रहने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। वहीं, उन्होंने आश्वस्त किया कि छठव्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन पूरे पर्व के दौरान अलर्ट मोड में रहेगा।

छठ घाटों का निरीक्षण कर सांसद चिराग पासवान ने श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ पर्व, जिसे ‘छठा’ भी कहा जाता है, एक पौराणिक धार्मिक त्योहार है जिसमें भक्त सूर्य देव के प्रति भक्ति के लिए घाटों पर चढ़ाई करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया, जिससे यह दर्शाता है कि सरकार इस परंपरा को मान्यता दे रही है। इससे आम जनता को यह विश्वास मिलता है कि राज्य और केंद्र दोनों ही धार्मिक परंपराओं का संरक्षण कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप पर्यटन में वृद्धि, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।