छठ महापर्व आज से, 40 लाख लोग बिहार लौट रहे:दिल्ली में बना 11 किमी लंबा घाट, यूपी में 15 और 16 नवंबर को छुट्टी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होगी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। इसके लिए देश के अन्य राज्यों से करीब 40 लाख बिहार लौट रहे हैं।
पूजा के लिए राज्य के सभी घाट सज गए हैं। वहीं, छठ पूजा के लिए दिल्ली को इस बार मूनक नहर के रूप में 11 किमी लंबा विशाल छठ घाट मिला है। यह घाट नहर के दोनों किनारों पर विकसित किया गया है। गुरुवार को बीजेपी अध्यक्षन नितिन नबीन ने इसका उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर 15 और 16 नवंबर की तारीख को प्रतिबंधित यानी ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा गया है।
छठ पूजा पर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
चार दिन ऐसे चलेगा छठ महापर्व पहला दिन: 13 नवंबर को नहाय-खाय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर और रसोई की साफ-सफाई करेंगे। इसके बाद शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार किया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाने का विशेष महत्व है।
इसी के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत होगी। दूसरा दिन: 14 नवंबर को खरना छठ के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और परिवार के अन्य सदस्यों में भी इसे बांटा जाता है।
खरना के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस दौरान व्रती अन्न और पानी दोनों का सेवन नहीं करते। तीसरा दिन: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे बने घाटों पर पहुंचेंगे।
बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी। शाम को डूबते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की जाएगी। चौथा दिन: 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह सूर्योदय से पहले व्रती घाटों पर पहुंचेंगे।
यहां उगते सूर्य को अर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ महापर्व आज से शुरू हो रहा है, जिसमें 40 लाख लोग बिहार लौटकर सूर्य और छठी मैया की पूजा करेंगे। यह विषय धार्मिक परम्परा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि बड़े पैमाने पर श्रद्धालु एकत्रित होकर राज्य के घाटों को सजाकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, साथ ही दिल्ली में 11 किमी लंबा घाट बना कर भी भागीदारी बढ़ाई जा रही है। आम जनता पर इसका असर आर्थिक रूप से स्पष्ट है—होटल, खानपान, परिवहन और स्थानीय व्यापार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही सामाजिक समरसता और सांस्कृ
🎙️ जनता का संदेश का मत
छठ के पावन पर्व में लाखों की एकता, परंतु जब भी विवाद उत्पन्न हो, तो शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ। हिंसा या अपमान से बचने के लिए सहिष्णुता और सहानुभूति को बढ़ावा दें। हर व्यक्ति की आस्था का सम्मान करते हुए, समाज को मिलकर एक समरस और न्यायपूर्ण भविष्य की ओर प्रेरित करें।