छठ महापर्व को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, कुछ ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
त्योहारों के सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 19224 में अतिरिक्त कोचों की अस्थायी वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.
जिसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 19224, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - साबरमती एक्सप्रेस में मंगलवार (10 नवंबर, 2026) से 14 नवंबर, 2026 तक थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं.
ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियों की जुड़ने से यात्रियों को होगी सुविधा
रेलवे की तरफ से ट्रेन में बढ़ाए गए कोचों की मदद से पंजाब, राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.
इसके साथ ही, इन अतिरिक्त कोचों की वृद्धि से यात्रियों को अधिक बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो सकेगी.
इसके साथ ही, भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन अतिरिक्त कोचों में टिकट बुकिंग के लिए रेलवे आरक्षण केंद्रों, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप का उपयोग करें.
छठ महापर्व को लेकर सरकार की तरफ से किए जाते हैं उचित इंतजाम
उल्लेखनीय है कि दीपों के त्योहार दीपावली के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन होने वाला है.
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में चार दिवसीय छठ महापर्व का बहुत ही मान्यता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूसरे शहरों और राज्यों में रहने वाले लाखों लोग अपने-अपने घर की तरफ निश्चित रूप से रवाना होते हैं.
ऐसे में बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ देखी जाती है.
इसी महापर्व को देखते हुए भ
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के कारण उत्तर रेलवे ने जम्मू मंडल से ट्रेन 19224, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - साबरमती एक्सप्रेस में 10 से 14 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया। यह कदम त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ और लंबी प्रतीक्षा सूचियों को कम करने के लिए उठाया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और ट्रेन में बैठने की सुविधा बढ़ेगी। आम जनता को अधिक सीटों की उपलब्धता से यात्रा का समय घटेगा और असुविधा में कमी आएगी।