राज्य

छठ महापर्व को लेकर रांची के कांके में घाटों की सफाई तेज, व्रतियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे चेंजिंग रूम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छठ महापर्व को लेकर रांची के कांके में घाटों की सफाई तेज, व्रतियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे चेंजिंग रूम

रांची के कांके स्थित जोड़ा पुल छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, पूजा समिति के सदस्य और युवा श्रमदान कर घाटों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे, छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सहयोग की मांग की।

Short Headline: छठ महापर्व को लेकर कांके में घाटों की सफाई तेज, व्रतियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे चेंजिंग रूम

एंकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के कांके में तैयारियां तेज हो गई हैं। जोड़ा पुल कांके छठ पूजा समिति की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्यों से लेकर युवा भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर रहे हैं।

वीओ 1 छठ महापर्व को लेकर जोड़ा पुल कांके छठ पूजा समिति द्वारा छठ घाट पर साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। कहीं घास काटी जा रही है, तो कहीं घाटों से कचरा हटाया जा रहा है। समिति के सदस्य हर साल की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ घाटों को तैयार करने में जुटे हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि काफी श्रद्धा के साथ वह छठ पूजा की तैयारी करते हैं।

बाइट-1 : छठ पूजा समिति के सदस्य बाइट-2 : छठ पूजा समिति के सदस्य

वीओ 2 छठ घाटों की सफाई में युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई घास काटने में जुटा है, तो कोई घाट की सफाई कर रहा है। युवाओं का कहना है कि छठी मैया की आराधना के इस महापर्व का इंतजार उन्हें पूरे साल रहता है और अब जब पर्व करीब है, तो घाटों को तैयार करना उनके लिए सेवा और आस्था का विषय है।

बाइट-3 : युवा श्रद्धालु बाइट-4 : युवा श्रद्धालु

वीओ 3 समिति और स्थानीय लोगों की ओर से छठ महापर्व को भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन का सहयोग मिले, तो घाटों की व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।

बाइट 5, बाइट 6

अंतिम वीओ छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट पर चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं, वहीं सुरक्षा और रोशनी के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति का प्रयास है कि स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ छठ महापर्व मना सकें।

सहयोगी सौरभ कुमार के साथ रविकांत कुमार की रिपोर्ट

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ महापर्व के दौरान रांची के कांके में जोड़ा पुल के घाटों की सफाई और सजावट के लिये स्थानीय पूजा समिति और युवाओं ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया है। यह विषय धार्मिक परंपरा के संरक्षण और व्रतियों की सुविधा पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि छठ एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है, जिसे हर साल लाखों लोग मनाते हैं और इसके लिए साफ-सुथरे घाट, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य है। इससे आम जनता को साफ-सुथरे, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में पूजा करने का अवसर मिलेगा, जिससे धार्मिक अनुभव और सामाजिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।