छठ महापर्व पर उपराजधानी दुमका में स्वदेशी उत्पादों से सजा बाजार, वोकल फोर लोकल को मिला बढ़ावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छठ महापर्व पर उपराजधानी दुमका में सजा बाजार, वोकल फोर लोकल को मिला बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग, मिट्टी के शिल्पकारों को मिला बड़ा बाजार।
Short Headline: छठ महापर्व पर उपराजधानी दुमका में स्वदेशी उत्पादों से सजा बाजार, वोकल फोर लोकल को मिला बढ़ावा
वोकल फोर लोकल, दुमका, गौतम
छठ महापर्व पर उपराजधानी दुमका में सजा बाजार
वोकल फोर लोकल को मिला बढ़ावा स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग
मिट्टी के शिल्पकारों को मिला बड़ा बाजार
एंकर छठ महापर्व आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति समर्पण का पर्व है। इस महापर्व में मिट्टी से बने चूल्हे, दीये, कलश और पारंपरिक पूजा सामग्रियों का विशेष महत्व है। छठ की तैयारियों के बीच दुमका के बाजारों में इन स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ गई है। जिससे वोकल फोर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा मिल रहा है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. महापर्व छठ को लेकर उपराजधानी दुमका में भी उत्साह का माहौल है। यहां के बाजार में मिट्टी से बने चूल्हे, दीये, कलश और पारंपरिक पूजा सामग्रियों की मांग अधिक देखी जा रही है। कुंभकार हरीश चंद्र पंडित ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक चाक से मिट्टी के सामान बनाते हैं, जिससे कम मेहनत और समय में अधिक उत्पादन होता है।
बाइट- हरीश चंद्र पंडित, कुंभकार
वीओ 02. छठ महापर्व पर स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ता रुझान स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। लोगों का मानना है कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल पारंपरिक कला और संस्कृति को संरक्षण मिलता है, बल्कि कारीगरों की आजीविका को भी सहारा मिलता है।
बाइट- शंकर प्रसाद, ग्राहक
वीओ 03. छठ महापर्व के दौरान मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों से प्रेरित होकर लोग स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा लाभ उन कारीगरों को मिल रहा है, जो पीढ़ियों से इस पारंपरिक कला को जीवित रखे हुए हैं। मिट्टी के शिल्पकारों का कहना है कि लोगों का बढ़ता आकर्षण उनके पुश्तैनी व्यवसाय को नई पहचान दे रहा है।
बाइट- मनोज पंडित, दुकानदार बाइट- युवा मिट्टी शिल्पकार
अंतिम वीओ स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की यह पहल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को भी साकार कर रहा है।
दुमका से गौतम की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
दुमका उपराजधानी में छठ महापर्व के दौरान स्वदेशी उत्पादों से सजा बाजार खुला, जहाँ वोकल फोर लोकल ने अपने स्थानीय हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम परंपरा और आधुनिक व्यापार को जोड़ते हुए, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को एक मंच देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सांस्कृतिक त्योहारों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है और ग्रामीण उत्पादों की मांग बढ़ती है। आम जनता को इससे बेहतर उत्पाद विकल्प, रोजगार के अवसर और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अनुभव हो