राज्य

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण

सरगुजा, 13 नवंबर 2026

छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट तथा गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने शंकर घाट के निरीक्षण के दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। घाट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही पर्याप्त रोशनी एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके पश्चात मंत्री श्री अग्रवाल ने महामाया घाट पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ महापर्व के अवसर पर राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के शंकर, महामाया और गोधनपुर के शिवधारी कॉलोनी घाटों का निरीक्षण किया। यह विषय छठ के दौरान व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि छठ एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसकी तैयारी में साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: व्रतियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, दुर्घटनाओं का जोखिम घटेगा और धार्मिक पर्यटन मे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।