छात्रा की मौत, पिता बोले- गैंगरेप के बाद मारा:गुवाहाटी में ब्वॉयफ्रेंड संग होमस्टे में रुकी थी, फोन पर मां से कहा था- मुझे मार डालेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई। छात्रा के पिता ने रविवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने बेटी के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे। उन्हें कहा कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था। छात्रा के पिता ने आगे बताया कि आधी रात को बेटी का कॉल आया था।
वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वो मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है।
केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने की आवाजें आजरा इलाके में स्थित होमस्टे के केयरटेकर बिपुल बाइलुंग ने बताया कि दोनों रूम नंबर-10 में ठहरे हुए थे। दोनों ने रात को करीब साढ़े 9 बजे खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद रात को करीब ढाई बजे किसी मर्द के चिल्लाने की आवाज सुनी था, जो कह रहा था- उठो, उठो।
बाइलुंग ने कहा- जब हम आवाज की दिशा में गए, तो देखा कि रूम नंबर-10 में लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी और लड़का उसकी बॉडी पकड़े हुए था। बाइलुंग ने आगे बताया कि ये दोनों अक्सर इसी होमस्टे में ठहरते थे और शुक्रवार की रात भी उन्होंने यहां कमरा बुक किया था। बाइलुंग ने कहा- हमने पुलिस को खबर दी।
इसके बाद लड़की को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक महीने में 5वीं बार होमस्टे में आए थे: डीसीपी गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी ने कहा- आसिफ का कहना है कि छात्रा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे नीचे उतारा था। लेकिन पुलिस को उसके दावे पर शक है।
डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने आगे कहा- जांच के दौरान हमें मालूम हुआ है कि दोनों इस महीने पांचवीं पर होमस्टे में ठहरने आए थे। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों से ही उनके डॉक्यूमेंट्स नहीं लिए गए थे। होमस्टे के मालिक से पूछताछ कर ली गई है। होमस्टे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में त
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ जनता का संदेश का मत
गुन्हे की गहराई को समझते हुए, समाज को हिंसा के विकल्पों को अपनाना चाहिए: आपसी विवादों में संवाद, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श से समाधान निकाला जा सकता है। पीड़ितों के परिवार को सहानुभूति और न्याय की आशा से प्रेरित किया जाना चाहिए। हमें एकजुट होकर ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके।